छत्तीसगढ़

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से भरी स्कार्पियो खड़ी ट्रक से टकराई, दो की मौत

छत्तीसगढ़ की राजधानी में अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन में शामिल होने आई आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ बड़ा हादसा हो गया है। मंगलवार को प्रदेशभर से आंगनबाड़ी कार्यकताओं का जत्था राजधानी पहुंचा था। हजारों की तादाद में एकत्र होकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने आंदोलन में हिस्सा लिया, जिसके बाद अपने गंतव्य के लिए कार्यकर्ताओं की रवानगी शुरु हो गई। लौटने वालों में बीजापुर से आईं कार्यकर्ता भी शामिल थीं, जो एक स्कार्पियो से लौट रही थीं। कोंडागांव के करीब उनकी स्कार्पियो सड़क किनारे एक खड़े ट्रक से जाकर टकरा गई। इस गंभीर हादसे में दो आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मौत हो गई, वहीं पांच घायल हैं, जिनका उपचार कोंडागांव में चल रहा है। हादसा इतना जबरदस्त था कि स्कार्पियों का एक हिस्सा बुरी तरह से भीतर की ओर चिपक गया। कार्यकर्ताओं को घायल स्थिति में उपचार के लिए दाखिल कराया गया है। जहां डाक्टरों ने दो आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मृत घोषित कर दिया।

 

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!