पिथौरा : ब्लाक के मोहंदा पंचायत में अविश्वास प्रस्ताव पारित, सरपंच हारीं

पिथौरा ब्लॉक के ग्राम पंचायत मोहंदा के पंचों ने सरपंच बीनाबाई चौहान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की मांग की थी, जिस पर सोमवार को फ्लोर टेस्ट हुआ, जिसमें अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया। अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में कुल 9 वोट पड़े। बता दें कि ग्राम के पंचों ने सरपंच पर लापरवाही और विभिन्न बिंदुओं पर आरोप लगाते हुए अविश्वास प्रस्ताव के लिए आवेदन किया था। गांव में कुल 10 पंच हैं, फ्लोर टेस्ट में 1 वोट अमान्य हो गया और पक्ष में 9 वोट डाले गए।
वहीं सरपंच को सिर्फ अपना ही 1 वोट मिला। इसी के साथ सरपंच बीना बाई को हार का सामना करना पड़ा। बता दें कि गांव में एससी सीट सरपंच के लिए आरक्षित है और निर्वाचित पंचों में सिर्फ एक ही एससी वर्ग से हैं, जिसके आधार पर ही कार्यवाहक सरपंच की नियुक्ति की जाएगी। अविश्वास प्रस्ताव के दौरान निर्वाचन अधिकारी के तौर पर नायब तहसीलदार लहरी के साथ पंचायत के सचिव व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


























