छत्तीसगढ़
अवैध सवारियों से भरी दनदनाती पिकअप और मालवाहक वाहन में भिड़ंत 7 से अधिक लोग घायल

40 से ज्यादा लोगों को ले जाता ट्रेक्टर और दर्जन भर लोगों को ले कर दौड़ती पिकअप में भिड़त हुई। जिसमें 3 लोगों की मौत और सात से ज्यादा घायल हुए हैं। ग्राम खैरी से जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल होकर सभी अपने ग्राम बुंदेला लौट रहे थे। तभी नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम नवागांव में ये घटना घट गई। लेकिन सवाल ये उठता है की आखिर सड़कों पर इतनी आसानी से ये मालवाहक गाड़ियां लोगों की जान खतरे में डालते हुए कैसे दौड़ते रहते हैं। परिवहन विभाग की आँखों पर पड़ा पर्दा लोगों की मौत से भी क्यूं नहीं खुलता।
AD#1
























