छत्तीसगढ़

Jio का अपने ग्राहकों के लिए बड़ा फैसला …. सबसे सस्ता प्रीपेड प्लान महिने भर का अनलिमिटेड कांलिग और डेटा

Jio के सबसे सस्ते प्रीपेड प्लान की बात करें, तो यह 155 रुपये का आता है। पहले 129 रुपये में आनेवाला यह प्लान दूसरों से किफायती है और डेटा, अनलिमिटेड कॉल्स जैसे कई बेनिफिट्स के साथ आता है। इसमें Jio के ऐप्स जैसे Jio Cinema, Jio TV, Jio Cloud और Jio Security का भी ऐक्सेस मिलता है।

 

बता दें रिलायंस जियो ने अपने प्रीपेड प्लान्स को महंगा कर दिया है। नयी दरें लागू हो चुकी हैं। Airtel और Vi के टैरिफ की तुलना में Jio के Prepaid Plans थोड़े सस्ते हैं। कंपनी कई तरह के प्रीपेड प्लान्स ऑफर करती है।

सबसे सस्ता मंथली रीचार्ज 155 रुपये

Reliance Jio यह प्लान Airtel और Vi के 179 रुपये वाले प्रीपेड प्लान से सस्ता है। Jio के सबसे सस्ते मंथली रीचार्ज वाले प्लान की कीमत 155 रुपये है। 28 दिनों की वैलिडिटी वाला यह प्लान किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, 300 SMS और टोटल 2GB हाई-स्पीड डेटा बेनिफिट्स के साथ आता है।

जियो के किफायती मंथली प्लान मिलनेवाला डेटा अगर आपको कम लग रहा हो, तो आप अपनी जरूरत के हिसाब से डेटा ऐड-ऑन वाउचर ले सकते हैं। इसकी कीमत जियो की वेबसाइट पर 15 रुपये से शुरू होती है। इसकी जब भी जरूरत हो आप रीचार्ज कर सकते हैं। अगर आप फौरन रीचार्ज की स्थिति में नहीं हैं, तो कंपनी ने इसके लिए एमर्जेंसी डेटा लोन भी पेश किया है, जिसके लिए आपसे तुरंत पैसे नहीं लिये जाते।

रिलायंस जियो का सबसे सस्ता अनलिमिटेड पैक 2GB हाई-स्पीड डेटा बेनिफिट्स के साथ आता है। सबसे अच्छी बात यह है कि डेटा लिमिट पूरी खत्म होने पर इंटरनेट बंद नहीं होता, बल्कि इस स्थिति में स्पीड कम होकर 64kbps हो जाती है। इस प्लान के साथ Jio Cinema, Jio TV सहित कई दूसरे Jio ऐप्स का भी ऐक्सेस मिलता है।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!