छत्तीसगढ़

गाड़ी को लेकर मैकेनिक के साथ विवाद करते हुए पाइप से ताबड़तोड़ हमला

बिलासपुर (काकाखबरीलाल) . जिले के चकरभाठा क्षेत्र में परसदा स्थित ट्रांसपोर्टनगर के पास मैकेनिक के साथ विवाद करते हुए पाइप से हमला कर दिया दिया। इस हमले में घायल मैकेनिक को उपचार के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार तिफरा के कालिका नगर निवासी आशीष पवार गाड़ी मैकेनिक हैं। वे गाड़ी में डेंटिंग पेंटिंग का काम करते हैं। वह परसदा स्थित अपने संस्थान जगदीश बाडी में काम कर रहा था। इस दौरान चंद्रभान सिंह अपनी गाड़ी का काम पहले करने को लेकर विवाद करने लगा। इस पर आशीष ने उसे नंबर आने पर ही गाड़ी का काम करने की बात कही। इससे नाराज होकर चंद्रभान ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दिया। आशीष ने उसे गाली-गलौज करने से मना किया, तब उसने जान से मारने की धमकी देते हुए लोहे की पाइप से सिर में हमला कर दिया। इस हमले में घायल आशीष के सिर से खून निकलने लगा। इस दौरान दिनशे व जगदीश ने बीच-बचाव किया। फिर पुलिस के डायल 112 को सूचना दी। आहत को इलाज कराने के लिए पुलिस ने सिम्स पहुंचाया। बाद में मैकेनिक की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपित चंद्रभान के खिलाफ धारा 294, 323, 506 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपित चंद्रभान की पतासाजी कर रही है।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!