धमतरी

पिता को जंगल जाना पडा़ भारी तेंदुए के हमले से मासूम बच्चे की मौत

धमतरी (काकाखबरीलाल) . जिले में आज सुबह हुए तेंदुए के हमले में मासूम बच्चे की मौत हो गई है. घटना सिहावा थाना क्षेत्र के ग्राम मुकुंदपुर की है. जानकारी के मुताबिक मृतक आशीष नेताम अपने परिजनों के साथ सुखी लकड़ी लाने के लिए मुकुंदपुर पहाड़ी पर गया था. इस दौरान आशीष अपने परिजनों से अलग हो गया. तभी पहाड़ी में छुपकर बैठे तेंदुआ ने मासूम बच्चे के सिर और गर्दन में ताबड़तोड़ हमला कर दिया. बच्चे की आवाज सुनकर जब परिजन तेंदुए की ओर दौड़े तो तेंदुआ बच्चे को घसीटते हुआ काफी दूर तक ले गया और फिर मौके पर छोड़कर वहां से भाग निकला. इधर घटना की सूचना मिलते ही वन अमला मौके पर पहुँचे और लोगों के सहयोग से बच्चे को नगरी अस्पताल लाया गया. इस दौरान बच्चे ने दम तोड़ दिया. मृतक बच्चा अपने घर का अकेला बेटा था, इस घटना के बाद गाँव में मातम का माहौल है, वहीँ परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!