सरायपाली
सरायपाली: शासकीय उच्च प्राथमिक शाला रिमजी में न्योता भोज का आयोजन


सरायपाली( काकाखबरीलाल).कविता गुप्ता आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ग्राम रिमजी द्वारा प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत शासकीय उच्च प्राथमिक शाला रिमजी एवं प्राथमिक शाला रिमजी के सभी बच्चों को दिनांक 27 /02 /2024 को न्योता भोज के रूप में भरपेट खीर-पूड़ी खिलाया गया । इस न्योता भोज से सभी बच्चों में खुशी की लहर देखने को मिला एवं संस्था प्रमुख ओमप्रकाश साव और शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष इंद्रकुमार चौहान व सभी सदस्यों द्वारा कविता गुप्ता जी को धन्यवाद दिया गया।
AD#1

























