सरायपाली: आवास नहीं बनाने देगें कहकर मारपीट मामला दर्ज


सरायपाली( काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में श्रीमती तारामोती ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह ग्राम कोकडी में रहती है। रोजी मजदुरी की काम करती है। पति लालसाय मानिकपुरी के नाम पर शासन द्वारा प्रधान मंत्री आवास योजना के तहत भवन निर्माण हेतु पंचायत द्वारा भवन पास हुआ है, पुराना घर को तोडकर उसी जगह पर 3 कमरे का प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान निर्माण करा रहे थे दिवाल करीबन 5 फिट के आसपास खडा हो गया था गांव के लैनदास, सीताराम, बिट्टु दास व माधुरी मानिकपुरी चारो एक राय होकर आये और यहां पर प्रधानमंत्री आवास नहीं बनाने देगें कहकर चारो अश्लील गाली गलौच कर जान सहित मारने की धमकी देकर गैती, राफा, सब्बल लेकर आये और निर्माणाधीन मकान के दिवाल को तोडने लगे मना कि तो लैनदास अश्लील गाली गलौच हाथ मुक्का से मारपीट किये सीताराम सब्बल लेकर मारने के लिये दौडाया, सब्बल को अपने हाथ से पकड ली तो वह धक्का देकर जमीन में गिरा दीया, मारपीट करने से बांये हाथ के हथेली पीठ,कमर, कोहनी में चोट लगी है दर्द हो रही है। चारो व्यक्तियों द्वारा निर्माणाधीन मकान के दीवाल को तोडने से लगभग 50-60 हजार रूपये नूकसानी हुआ है। घटना को कलशराम, हेमकुमारी, चन्द्रमणी,हरेन्द्र व भानुप्रताप तथा अन्य लोग देखे सुने बीच बचाव किये है पुलिस ने 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 427-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.





























