सरायपाली

सरायपाली शासकिय महाविद्यालय को मिली बीकॉम और एमएससी कक्षाएं की मंजूरी.

काकाखबरीलाल, सरायपाली: स्व. वीरेंद्र बहादुर सिंह शासकीय विद्यालय सरायपाली मैं बीकॉम एवं एमएससी रसायन विषय की कक्षाएं प्रारंभ करने की स्वीकृति मिल गई है, जिससे विद्यार्थियों में काफी हर्ष व्याप्त है। इसकी स्वीकृति होने की जानकारी उच्च शिक्षा मंत्री द्वारा दी गई, इन कक्षाओं की स्वीकृति देने के लिए मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री का आभार व्यक्त किया गया। ज्ञात हो कि आंचल के सबसे बड़े महाविद्यालय में अब तक एमएससी की कोई भी कक्षाएं नहीं चल रही थी जिससे विद्यार्थियों को एमएससी करने सैकड़ों किलोमीटर दूर सफर कर जाना पड़ता था अब एमएससी खुल जाने से विद्यार्थियों को काफी सुविधा मिली है । एमएससी(रसायन) खुल जाने से क्षेत्र के विद्यार्थियों में काफी हर्ष एवं खुशी का माहौल है । एमएससी रसायन शास्त्र एवं बीकॉम की कक्षाएं इसी वर्ष से प्रारंभ की जाएंगी तथा कुछ ही दिनों में प्रवेश प्रारंभ हो जाएगा।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!