आजादी का अमृत महोत्सव : फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 का अनेक जगहों पर हुआ आयोजन

- भंवरपुर (काकाखबरीलाल) । संपूर्ण भारत वर्ष में भारत की आजादी का 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है जिसके तत्वधान में फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 का आयोजन अनेक जगहों सरकारी व गैर सरकारी संस्थान जैसे नेहरू युवा केंद्र संगठन स्कूल कॉलेज के एनएसएस एनसीसी इत्यादि अन्य संस्थान फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 वर्चुअल मैराथन का आयोजन गांव, कस्बों, शहरों इत्यादि अनेक जगहों पर किया जा रहा है जिसमें थीम फिटनेस का डोज आधा घंटा रोज के बारे में ग्रामीण युवाओं व अन्य को जन जन तक फिटनेस के बारे में लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
नेहरू युवा केंद्र महासमुंद ,एनएसएस, शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भंवरपुर एवं क्रीड़ा विभाग के संयुक्त तत्वधान में फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 वर्चुअल मैराथन का आयोजन जिला महासमुंद ब्लॉक बसना के ग्राम पंचायत धानापाली में आयोजित हुआ यह कार्यक्रम ग्राम धानापाली से कोदोपाली के मेन चौक तक 2 किलोमीटर दूरी तक किया गया । इस दौड़ प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि भुवनेश्वर पटेल सरपंच प्रतिनिधि धानापाली, विशिष्ट अतिथि जेपीएस नेताम प्राचार्य शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भंवरपुर, अशोक शर्मा क्रीडा विभाग शाबाउमावि भंवरपुर, गिरधारी लाल नायक उडेला सोसाइटी सदस्य, करुणाकर उपाध्याय भाजपा आईटी सेल जिला संयोजक महासमुंद, खिलेश बरिहा जिला शोतोकान कराते संघ महासमुंद उपाध्यक्ष, केदारनाथ दीवान एनवाईवी, रघुलाल पटेल पंच धानापाली, देवलाल देवांगन, विनय राणा ,वेद प्रकाश पटेल हरिशंकर देवांगन दिग्विजय साहू इत्यादि ग्रामीण जन भारी जनसंख्या में उपस्थित रहे। फ्रीडम रन 2.0 मैराथन में बालक वर्ग में प्रथम स्थान पर नीलकमल भार्गे, द्वितीय स्थान प्रेमदास पटेल, तृतीय स्थान भूपेंद्र राज एवं बालिका वर्ग में प्रथम स्थान सरोजिनी, द्वितीय स्थान जानकी पटेल, तृतीय पर स्थान उमेश्वरी रहे इन सभी प्रतिभागियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र व पेन देकर सम्मानित किया गया तथा दौड़ में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र व पेन देकर सम्मानित किया गया। इस फ्रीडम रन 2.0 का आयोजन महासमुंद जिले के विभिन्न गांव में 13 सितंबर से 2 अक्टूबर तक वर्चुअल मैराथन फिटनेस को प्रोवाइड करने के लिए चलाया जा रहा है जिसमें ग्रामीण युवाओं की प्रतिभा को आगे लाया जा रहा है इस दौड़ कार्यक्रम में लगभग 100 प्रतिभागी सम्मिलित हुए तथा कार्यक्रम को सफल बनाएं इस कार्यक्रम को लेकर ग्रामीण युवाओं में तथा ग्रामीण जन में काफी जबरदस्त उत्साह देखने को मिला साथ ही ग्रामीण जन भी इस कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिये। करुणाकर उपाध्याय व हरिशंकर देवांगन द्वारा सभी के लिए स्वल्पाहार व चाय की व्यवस्था की गई तथा फ्रीडम 2.0 में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों की सराहना व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई ।
अनेक स्थानों पर दौड़े धावक होंगे सम्मानित
इसी प्रकार संतपाली के कार्यक्रम में प्रथम स्थान पर प्रदीप चौहान, द्वितीय कुशकुमार नायक, तृतीय स्थान पर युधिष्ठिर सोनी रहे। उमरिया में नीलकुमार पटेल प्रथम, पारेश्वर द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर नीरज रहे। इसी तरह धामनघुटकुरी में आकाश भोई प्रथम, द्वितीय अरविंद बुड़ेक, तृतीय स्थान पर निलेश्वर बिसी रहे। रुपापाली में प्रथम स्थान पप्पू प्रधान, द्वितीय नीरज साहू एवं आर्यन प्रधान तृतीय स्थान पर रहे। कर्राभौना में खीरसागर सिदार प्रथम, द्वितीय किरण सिदार, एवं तृतीय स्थान पर लीलाम्बर खुंटे रहे। पलसापाली में चेतन प्रथम, प्रेमसागर द्वितीय एवं पुरंदर को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। वहीं उड़ेला में होरीलाल चौहान प्रथम, द्वितीय नवरतन नाग एवं तृतीय स्थान पर सेतु भोई, बिजराभांठा में प्रेमलाल जगत प्रथम, द्वितीय लालसाय सिदार एवं तृतीय स्थान पर रुकमण बारिक रहे। इस प्रकार दस से अधिक स्थानों पर हुए फिट इंडिया फ्रिडम रन कार्यक्रम में सैकड़ों युवाओं ने सहभागिता निभाई। बताया गया है कि प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को एक समारोह आयोजित कर सम्मानित किया जाएगा। वहीं सभी प्रतिभागियों को डिजीटल एवं प्रिंट प्रमाण पत्र दिया गया है। इस पूरे कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भंवरपुर के कार्यक्रम अधिकारी एनके दीवान सहित अनेक लोगों का प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग रहा।



























