पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के पुण्यतिथि पर युकां ने किया श्रद्धांजलि अर्पित और वृक्षारोपण

भंवरपुर(काकाखबरीलाल)। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की आज 75वीं जयंती है। इस मौके पर युवा कांग्रेस सरायपाली विधानसभा के कांग्रेसियों द्वारा भंवरपुर में श्रद्धांजलि दिया गया एवं वृक्षारोपण किया गया।
उक्त अवसर पर संजय चौधरी, अध्यक्ष युंका सरायपाली ,मनोज पटेल युंका उपाध्यक्ष सरायपाली ,नरेंद्र पटेल सुमित पटेल, नवीन चौहान, नोहर ,सुदर्शन , डमरू मौजूद रहे।
आपको बता दें कि राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त, 1944 को हुआ था। पेशे से पायलट राजीव गांधी की मां इंदिरा गांधी की सिख कट्टरपंथियों ने हत्या कर दी तो अचानक राजीव को राजनीति का रुख करना पड़ा। वो देश के 9वें प्रधानमंत्री बने। साल 1991 में लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान तमिल चरमपंथियों ने उन्हें बम से उड़ा दिया।
देश को राजीव गांधी के 5 बड़े योगदान
राजीव गांधी ने अर्थव्यवस्था के सेक्टर्स को खोला.
1988 में की गई उनकी चीन यात्रा ऐतिहासिक थी.
राजीव ने पंचायती राज के लिए विशेष प्रयास किए.
अगले दशक में होने वाली आईटी क्रांति की नीव राजीव गांधी ने ही रखी.
मतदान उम्र सीमा 18 साल की और ईवीएम मशीनों की शुरुआत की.



























