विश्व कर्मा जयंती मे शामिल हुई देवकी दिवान

काकाखबरीलाल@भंवरपुर। भगवान विश्ववकर्मा जयंती के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत चंदखुरी के आश्रित ग्राम धामनघुटकुरी में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी बडी़ धुम धाम से मनाया गया ।
जहां कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देवकी पुरुषोत्तम दीवान छत्तीसगढ़िया कृषि सभापति जिला पंचायत महासमुंद एवं अध्यक्षता ग्राम प्रमुख चतरु साहू ने की तथा विशिष्ट अतिथि के रुप मे उप सरपंच ब्रजमोहन प्रधान , डा.सोमनाथ पटेल कोषाध्यक्ष भाजपा मंडल भंवरपुर थे।
सभापति देवकी ने मुख्य अतिथि के आसंदी से कहा कि भगवान विश्वकर्मा क्षेत्र के सभी परिवार का कल्याण व सुख शांति सदभाव प्रदान करे। यह सृष्टि के सबसे बडे़ कलाकार हैं। इसी लिए प्रथम और सबसे बडा़ इंजिनीयर भी कहा जाता है। सोने की लंका, इंद्रप्रस्थ एवं द्वारिका जैसे राजमहलों का निर्माण किया। आज भी उनके वंशज के रुप मे हमारे निर्माण श्रमिक एवं राज मिस्त्री बिना थके बिना रुके निर्माण कार्य मे तल्लीन है।
उक्त कार्यक्रम मे शंकर लाल मांझी,अर्जुन बाघ,निर्मल प्रधान,भोजराज साहू,रेशम लाल साहू,सत्यानंद बुडेक,ललीत प्रधान ताराचंद पात्र एवं बडी़ संख्या मे ग्रामीण जन उपस्थित थे।

























