सेजेस भंवरपुर में आयोजित विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी बना आकर्षण का केन्द्र

काकाखबरीलाल@भंवरपुर। स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय भंवरपुर द्वारा अध्येताओं में नवाचारात्मक क्रियाशीलता के समुचित विकास हेतु विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के अनुसंधानात्मक विचारों के प्रेरणास्रोत प्राचार्य टिकेश्वर पटेल ने रिबन काटकर किया। तत्पश्चात् उत्कृष्ट विद्यालय के बाल वैज्ञानिकों द्वारा आकर्षक व जिज्ञासाओं को पल्लवित करने वाले विविध प्रकार के शैक्षणिक व दैनिक जीवन में उपयोगी मॉडलों का प्रदर्शन व विश्लेषण किया गया। उपस्थित शिक्षकों द्वारा बाल वैज्ञानिकों का उत्साहवर्धन व समुचित निर्देशन किया गया।
आयोजन में विशेष योगदान
उत्कृष्ट विद्यालय भंवरपुर में वैज्ञानिक, अनुसंधानात्मक, रचनात्मक व क्रियात्मक गतिविधियों का आयोजन अटल टिंकरिंग लैब के माध्यम से संस्था के समर्पित व्याख्याता प्रदीप कुमार बारीक द्वारा अथक परिश्रम कर विद्यार्थियों को नावाचार हेतु प्रेरित किया जा रहा है।
इस महत्वपूर्ण विज्ञान माॅडल प्रदर्शनी के आयोजन में अटल लैब इंचार्ज श्री प्रदीप कुमार बारीक और मंजू चंद्रा के साथ-साथ दुर्गा प्रसाद पटेल, सरोज भोई, विनोद चौहान, चंद्रहास साहू, परमेश्वर ओगरे, अंजली सिंह, आकांक्षा मसीह और अनुसुइया पटेल का विशेष सहयोग रहा।
कौन-से माॅडल प्रदर्शित किए गए?
प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने विज्ञान, गणित, रसायन, वाणिज्य, भूगोल, रोबोटिक्स और स्मार्ट सिटी से संबंधित उत्कृष्ट मॉडल प्रस्तुत किए। इनमें स्मार्ट स्ट्रीट लाइट, स्मार्ट डस्टबिन, स्मार्ट सिटी, ब्लाइंड स्टिक, मोबाइल ऑपरेटेड रोबोटिक कार, लेज़र सिक्योरिटी होम, न्यूटन डिस्क, एक्सीडेंट अवॉइडर कार, ऑटोमैटिक रेन सेंसिंग क्लॉथ हैंगर क्लोज़र, ऑटोमैटिक एक्सीडेंट डिटेक्टर, ऑटोमैटिक गैस लीक डिटेक्टर, वायरलेस कार नेविगेशन (ब्लूटूथ द्वारा) दिव्यांगजनों के लिए तथा करंट लीकज डिटेक्टर ऑन इलेक्ट्रिसिटी पोल जैसे मॉडल दर्शकों के विशेष आकर्षण का केन्द्र रहे।
प्रदर्शनी का उद्देश्य
विद्यालय के प्राचार्य श्री टिकेश्वर पटेल ने कहा कि – “विद्यार्थियों की यह सृजनशीलता ही आने वाले समय में उन्हें शोधकर्ता, वैज्ञानिक और नवप्रवर्तक बनाएगी। ऐसे आयोजन बच्चों में प्रयोगात्मक शिक्षा और नवाचार की भावना को प्रोत्साहित करते हैं।”
विद्यालय परिवार ने आशा व्यक्त की कि भविष्य में और भी अधिक विद्यार्थी विज्ञान और तकनीक की दिशा में प्रेरित होकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। अध्यापन का वास्तविक उद्देश्य विद्यार्थियों के सृजनात्मक कौशलों का विकास करना है ताकि उत्कृष्ट विद्यालय भंवरपुर के अध्येतागण भविष्य की समस्त चुनौतियों का सामना सहर्ष कर सकें।
उपस्थित शिक्षकगण
प्रदर्शनी में उपस्थित शिक्षकों में प्रेमकुमार निर्मलकर, नंदकुमार दीवान, श्यामसुंदर साहू, दिनेश कुमार दास, अनंत विजय कदम, दिनेश कुमार बंधु, अनिरुद्ध भोई, हीराराम चौहान, शौकीलाल चौहान, राधा देवांगन, हेमसागर पटेल, मनीलाल पटेल, लक्ष्मी चौहान, लता नायक, रितु श्रीवास, सुरेन्द्र सिंह बंजारे, विनय नायक, मंजू चंद्रा, नवीन सिंह, प्रिया बीसी, चूड़ामणी कन्नौजे, यश सोनी, परमेश्वर ओगरे, भुवनेश्वर तांडी, तुलिमा बसंत, रितु साहू और खिलेश ध्रुव आदि शिक्षकगण तथा समस्त विद्यार्थीगण उपस्थित रहे।



























