छत्तीसगढ़

मटकी फोड़ने 35 फीट ऊपर चढ़ा युवक, मटकी तो फोड़ दी, पर खुद लटक गया

धमतरी के घड़ी चौक में मटकी फोड़ प्रतियोगिता में ‘गोविंदा’ 35 फीट ऊपर लटक गए। यहां रात एक बजे एक टोली आई और पिरामिड बनाकर चढ़ने लगी। युवक अविनाश गावड़े मटकी तक पहुंच भी गया, लेकिन जैसे ही उसने मटकी फोड़ी, टोली का बैलेंस बिगड़ गया, लिहाजा सारे लोग नीचे गिर गए, लेकिन तब तक युवक मटकी पकड़ चुका था।

वो उसे छोड़ नहीं पाया और लटक गया। करीब 5 मिनट तक वो वैसे ही लटका रहा। वहां क्रेन रखी थी। फौरन क्रेन से उसे नीचे उतारा गया। हालांकि किसी को कोई चोट नहीं पहुंची। रात एक बजे के आसपास मां शीतला सोनझारी समिति के 20 युवकों ने यह मटकी पहले ही प्रयास में फोड़ी।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!