सरायपाली : ब्लड डोनेट करने गए शिक्षक का मोटर साइकिल हुआ चोरी

सरायपाली की भारती अस्पताल के पार्किग में रखे मोटर साइकिल चोरी का मामला सामने आया है , आरक्षी केद्र से मिली जानकारी के अनुसार आइडियल पब्लिक स्कूल पाटसेन्द्री में पढा़ने वाले शिक्षक ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वे झिलमिला Wo. No 8 में रहता है . दिनांक 12.11.2021 के शाम करीबन 07.00 बजे भारती हास्पिटल के सामर्थ ब्लड बैंक में ब्लड डोनेट करने मोटर सायकल से भारती हास्पीटल गया था कि भारती हास्पीटल के पार्किग में हीरो एचएफ डिलक्स मोटर सायकल को लाक कर ब्लड डोनेट करने ब्लड बैंक गया उसके बाद ब्लड डोनेट करने बाद जहां मोटर सायकल को खडी कर रखा था वहां गया तो हीरो एचएफ डिलक्स मोटर सायकल नहीं था। आस पास पता तलाश किया गया जिसका कोई पता नहीं चला। हीरो एचएफ डिलक्स मोटर सायकल सिल्वर ब्लैक कलर बिना नंबर जिसका इंजन नंबर HA11ENKHD22061 व चेचिस नंबर MBLHAW021KHD11898 कीमती करीबन 20,000 रू0 को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। पुलिस ने प्राथी की रिपोर्ट पर धारा 379 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।
























