रायपुर

फिल्मी स्टाइल में लूटेरों ने रोकी हाईवा ड्राइवर पर चाकू से किया ताबड़तोड़ हमला और फिर…

रायपुर (काकाखबरीलाल) . कमल विहार इलाके में ट्रक ड्राइवर से लूट का मामला सामने आया है. ड्राइवर ने मुजगहन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वे अच्छूमल क्रेसर मंदिर हसौद का रहने वाला है और हाईवा चलाने का काम करता है. 6 जून को अपनी हाईवा क्र. सीजी 04 एम 7511 मे कुम्हारी (चंपारण) से रेत भरकर कमल विहार एसके वाई प्लांट जा रहा था. उसी समय सेक्टर 12 कमल विहार के पास करीबन सुबह 5.30 बजे से 6  बजे के बीच एक स्कूटी पर तीन लोग बैठे आ रहे थे.

उन्होंने हाईवो को ओव्हर टेक करके अपनी गाड़ी हाईवा के सामने खड़ी कर दी.  जिसके कारण ड्राइवर को हाईवा रोकनी पड़ी. इसके बाद दो लोग हाईवा का दरवाजा खोलकर ड्राइवर को नीचे जमीन पर उतारे और उसके साथ मारपीट करने लगे.

तीन आरोपियों में से एक आरोपी ने ड्राइवर को चाकू से जांघ में मारा और उसका मोबाइल और पर्स में रखे 22 हजार रुपए लूट कर ले गए.

इस मामले में पुलिस ने आईपीसी की धारा 34, 341 और 394 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है. पुलिस उस इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है जिससे आरोपियों की पहचान की जा सके.

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!