छत्तीसगढ़

सांकरा : वाहन चेकिंग के दौरान कार से 4 लाख का गांजा बरामद , दो तस्कर धरे गए

महासमुंद जिले की सांकरा पुलिस ने करीब 41 किलो गांजा के साथ 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी बलौदाबाजार और जांजगीर चांपा जिले के रहने वाले हैं। सांकरा पुलिस ने बताया कि भगत देवरी ओवरब्रिज के नीचे ग्राम सल्डीह तरफ से आ रहे संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान स्विफ्ट कार सीजी 04 एचडी 3918 को रोका गया। पूछताछ में चालक ने अपना नाम महेंद्र कुमार दयालपुर थाना सल्लीहा बलौदाबाजार तथा दूसरे ने लखन लाल पटेल करनोड थाना बिर्रा जांजगीर चांपा का रहने वाला बताया। वाहन की तलाशी लेने पर तीन सफेद रंग की बोरी अंदर में कुल 40.800 किलोग्राम गांजा पाया गया। थाना सांकरा में अपराध कायम कर 40.800 किलो गांजा कीमती करीबन 4 लाख 10 हजार रुपये व एक पुरानी इस्तेमाली स्विफ्ट कार 20 हजार रुपये व सैमसंग मोब कीमत 500 रुपये व नगदी 1000 रुपये जुमला कीमती 6,11, 500 रुपये को जब्त किया गया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर लिया गया।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!