सरायपाली
सरायपाली : दोना पत्तल दुकान के सामने से अवैध सट्टा पट्टी के साथ युवक गिरफ्तार

सरायपाली( काकाखबरीलाल). आज 24 जून को पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि शिवानी दोना पत्तल दुकान के सामने रोहन बेहरा नाम का व्यक्ति अवैध रूप से अंको के सामने रूपये पैसों का दांव लगाकर सट्टा पट्टी नामक जुआ लिख रहा है सूचना पर पुलिस की टीम के द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर जाकर घेराबंदी किया गया । जहां एक व्यक्ति शिवानी दोना पत्तल दुकान के सामने में अंको के सामने सट्टा लिखते रंगे हाथ पकड़ा गया जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम रोहन बेहरा पिता शम्भू बेहरा उम्र 22 साल जाति केंवट साकिन वार्ड नंबर 12 उड़ियापारा सरायपाली थाना सरायपाली का होना बताया। आरोपी के कब्जे से नगदी रकम 1000 रू0,एक नग सट्टा पट्टी लिखा हुआ, एक नग डाट पेन बरामद किया गया पुलिस ने 4 (क)-LHY के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.
AD#1

























