सरायपाली

सरायपाली : घर के सामने से मोटर साइकिल चोरी मामला दर्ज

सरायपाली ( काकाखबरीलाल). संदीप अग्रवाल ने सरायपाली आरक्षी केन्द्र में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह वार्ड नं.13 मेनरोड पुराना सरकारी अस्पताल के सामने सरायपाली का निवासी । उनकी घर के सामने खुशी फुटवेयर के नाम से दुकान है । दिनांक 23.06.2022 के 9 बजे रात्रि में दुकान बंद कर वे अपने मोटर सायकल हिरो HF डिलक्स क्र. CG06GL7871 को प्रतिदिन की तरह दुकान के सामने खड़ी करके अपने घर में सोने चले गये दिनांक 24.06.2022 के प्रात: 6 बजे उठकर देखा तो मेरा मोटर सायकल दुकान के सामने नहीं था। तब आसपास मोटर सायकल का लोगों से पुछताछ कर पता तलाश किया गया कुछ पता नहीं चला। मेरे मो0साय0 हिरो HF डिलक्स क्र. CG06GL7871 चे.नं. MBLHAR231JHD07713 इं.नं. HA11ENJHD09496 किमती करीबन 40,000 रूपये को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। पुलिस ने 379-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!