छत्तीसगढ़

अभिनेत्री की कार दुर्घटनाग्रस्त : एक्ट्रेस की दोस्त की मौके पर ही मौत, खुद एक्ट्रेस की हालत नाजुक ….

चेन्नई (काकाखबरीलाल).एक्ट्रेस की तेज रफ्तार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। इस हादसे में एक्ट्रेस की दोस्त की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि खुद अभिनेत्री याशिका आनंद की हालत नाजुक बतायी जा रही है। हादस रविवार की आधी रात की बतायी जा रहा है। याशिका अपने दोस्तों के साथ चेन्नई के ईस्ट कोस्ट रोड पर यात्रा कर रही थी। घटना में उनकी दोस्त वल्ली चेट्टी भवानी की मौके पर ही मौत हो गई।याशिका आनंद के सह-कलाकार एसजे सूर्या ने भी उनके लिए प्रार्थना करने के लिए ट्विटर का सहारा लिया। दोनों ने कदमैइया सेई नाम की फिल्म में साथ काम किया है। उन्होंने ट्वीट किया, “दोस्तों आप सभी जानते हैं याशिका आनंद एक खूबसूरत लड़की, लेकिन हम जानते हैं कि वह एक कमाल की कलाकार भी हैं। कदमैयै सेई एक कलाकार के रूप में अपनी यात्रा की सही शुरुआत होगी… जल्दी ठीक हो जाओ याशिका… प्रार्थना।”रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस अधिकारियों ने याशिका के खिलाफ तीन धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। बताया जाता है कि वह कार चला रही थी। वे इस बात की भी जांच कर रहे हैं कि क्या वह नशे में थी। वलीचेट्टी भवानी के शव को पोस्टमार्टम के लिए चेंगलपेट अस्पताल भेज दिया गया है।
याशिका आनंद को बिग बॉस तमिल सीजन 2 में देखा गया था और उन्होंने कुछ तमिल फिल्मों में काम किया है। वह ज़ोंबी, नोटा, कज़ुगु 2, मुकुथी अम्मान में अपने प्रदर्शन के लिए जानी जाती हैं।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!