सरायपाली
समाजसेविका रूबी सिंह ठाकुर ने अपने जन्मदिन के अवसर पर 10000/- रुपये मुख्यमंत्री सहायता कोष में किया सहयोग

सरायपाली (काकाखबरीलाल)। समाचार सरायपाली की समाज सेविका ओर मानव अधिकार निगरानी समिति जिला महासमुंद की सचिव रूबी सिंह ठाकुर ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 10000/- रुपए का चेक अपने जन्मदिवस के अवसर पर नगर पालिका के सभापति हरदीप सिंह रैना को सौंपा ।

रूबी सिंह ठाकुर ने बताया की इस वक्त सक्षम लोगों को आगे आकर दान और सहयोग करना चाहिए मैं भी अपनी साल भर से जमा की हुई राशि को जरूरत मंद लोगों के लिए मुख्यमंत्री राहतकोष में जमा कर रही हूं , छतीसगढ़ की भूपेश बघेल जी की सरकार बहुत अच्छा काम करोना वायरस से लड़ने के लिए कर रही है , साथ ही साथ सरायपाली का स्थानीय प्रशासन भी बखूबी अपने फर्ज का निर्वहन दिन रात एक करके कर रहा है। कु. रूबी ठाकुर ने अपील जनता और व्यपारियों से की है कि शासन के दिशा निर्देशों का पालन करें और असुविधाओं से बचे।
AD#1




























