छत्तीसगढ़

मनोरंजन के लिए भूत बंगला गई बहनें हुई छेड़छाड़ की शिकार… आरोपी गिरफ्तार

मॉल में संचालित भूत बंगला के अंदर टिकट लेकर प्रवेश करने वाली दो बहनों के साथ मॉल में ही काम करने वाले कर्मचारी ने छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया. लड़कियों की शिकायत पर सीबीएसई पुलिस चौकी में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया शहर के टीपी नगर स्थित पाम मॉल में लोगों के मनोरंजन के लिए भूत बंगला चलाया जाता है. भूत बंगला में नाम के अनुरूप माहौल बनाकर लोगों का मनोरंजन किया जाता है. रविवार को रक्षाबंधन के अवसर पर 21 साल की युवती अपनी छोटी बहन के साथ शाम को घूमने मॉल गई थी. दोनों ने भूत बंगले का टिकट लेकर प्रवेश किया.वहां मौजूद कर्मचारी हसन उन्हें एंट्री दिलाने के बहाने अपने साथ ले गया. बताया जा रहा है कि जैसे ही युवतियां भीतर दाखिल हुईं आरोपी हसन उनके साथ अश्लील हरकत करने लगा. पहले उसने बड़ी बहन के साथ छेड़छाड़ की और जब छोटी ने बीच-बचाव की कोशिश की तो उसे भी शिकार बनाया.

दोनों ने इस दौरान खूब चीखा-चिल्लाया लेकिन अंदर काफी शोर होने की वजह से उनकी आवाज बाहर तक नहीं पहुंच सकी और हसन उन दोनों के साथ मनमानी करता रहा. शो खत्म होने के बाद जब युवतियां बाहर निकली तो उन्होंने तत्काल इस घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी. इसके बाद सीएसईबी पुलिस चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई.

सीएसईबी चौकी पुलिस में पदस्थ महिपाल सिह चौधरी ने बताया कि दोनों बहनों की शिकायत पर आरोपी हसन के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 व 354 (अ) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस को आशंका थी कि आरोपी इस तरह की वारदात को पहले भी तो अंजाम देता रहा है, लेकिन आरोपी ने पहली बार ऐसा अपराध करना स्वीकार किया है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!