सरायपाली

सरायपाली:लकड़ी के डंडे से मारपीट मामला दर्ज

सरायपाली@ काकाखबरीलाल।  आरक्षी केद्र अंतर्गत लकड़ी के डंडे से  मारपीट का मामला दर्ज किया गया है।लीलाबाई लहरे ने पुलिस को बताई कि वह   निवासी ग्राम उमरिया थाना सरायपाली जिला महासमुंद छ. ग. की निवासी है दिनांक 15/03/2025 को दोपहर लगभग 02 बजे अपने घर के मुख्य दरवाजा को अन्दर से सिटकिनी लगा कर सोयी थी। उसी समय गांव के राजेश मिरी ने घर के दरवाजा को जोर जोर धक्का मारा जिससे दरवाजा की सिटकिनी टुट गया। राजेश मिरी अपने हाथ में लकडी का बडा डण्डा पकडा हुआ था घर घुसकर गंदी गंदी गाली गलौच करते हुये आये और तूझे जान से मारूंगा कहकर डण्डा से मारपीट किया है। जिससे  बांये कमर के पीछे चोटे आयी है। अपने पति जो मानसिक रूप से अस्वस्थ्य तथा अपने पुत्र ओमकार को आवाज दी । अपना बीच बचाव करने लगी राजेश मिरी के साथ झुमा झटकी हुआ जिससे ब्लाऊज फट गयी। मौके में उपस्थित पति शिवप्रसाद एवं पुत्र ओमकार ने बीच बचाव किये है। यदि मौके पर बीच बचाव नही करते तो निश्चित ही राजेश मिरी बहुत बडी घटना कारित कर देता। पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS, 333-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!