सरायपाली:हाथ मे पहने कडा से मारपीट


सरायपाली@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत गाली गलौज कर हाथ मे पहने कडा से मारपीट का मामला सामने आया है।चंदन प्रधान ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम नवापाली में रहता है। कक्षा 12 वीं तक पढा लिखा है। शंकर मेडिकल सरायपाली में मार्केटिंग का काम करता है। दिनांक 16/03/2025 के शाम करीबन 06/30 बजे झिलमिला चेक पोष्ट के पास स्वयं और दोस्त हीराचन्द्र प्रधान, मुरली प्रधान एग रोल खाने के लिए रूके थे उसी समय भीषम यादव निवासी पुटका और बोधराम यादव निवासी नवापाली आये और बोला कि तेरी बहन भाग जाने का रिपोर्ट थाने में क्यों लिखवाये हो कहकर गंदी गंदी गाली देकर वहां से बैतारी मेन रोड तरफ चले गये। शाम करीबन 07/00 बजे NH 53 मेन रोड रौनक होटल के आगे अपने दोस्तो का इंतजार करते खडा था उसी समय भीषम यादव और बोधराम यादव आये और दोना एक राय होकर गंदी गंदी गाली गलौच कर तूझे जान से मार देंगे कहकर भीषम ने अपने हाथ मे पहने कडा को निकाल कर सिर के पीछे मारा एवं बोधराम हाथ मुक्का से मारपीट किया है। मारपीट से सिर के पीछे, बांये भुंजा में चोट लगा है दर्द हो रहा है। दोस्त हीराचन्द्र प्रधान, मुरली प्रधान को आते देख वे दोनों वहां से भाग गये । घटना को हीराचन्द्र प्रधान, मुरली प्रधान देखे सुने है। पुलिस ने115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

























