छत्तीसगढ़
सावधान!! कही आपके आटें में तो नहीं है मिलावट… आशीर्वाद आटे में मिलावट की शिकायत, खाद्य विभाग ने छापा मार किया 46 लाख ₹ की बोरिया जब्त

काकाखबरीलाल रायपुर। खाद्य एवं औषधी विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर डाॅ. अश्वनी देवांगन और सैंपलिंग टीम ने आईटीसी कंपनी पर छापा मारा। विभाग ने यह छापा वायरल वीडियो को लेकर मारा है। जिसमें आशीर्वाद आटा में कथित रुप से प्लास्टिक होने का दावा किया जा रहा था। इसे संज्ञान में लेकर कार्रवाई की गई। विभाग ने आशीर्वाद आंटा के 2 किलों के 4 पैकेट बतौर सैंपल लेकर जांच शुरु कर दी है। वहीं 4392 बोरी करीब 132 टन जिसकी कीमत 46 लाख रुपए है इसे भी सीज किया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

AD#1

























