देश-दुनिया

भारतीय रेलवे और निजी एयरलाइंस कंपनियों ने यात्रियों के लिए 14 अप्रैल के बाद के लिए टिकट बुक शुरू

(देशदुनिया काकाखबरीलाल).

भारतीय रेलवे और निजी एयरलाइंस कंपनियों ने यात्रियों के लिए 14 अप्रैल के बाद के लिए टिकट बुक करना शुरू कर दिए हैं। पहले लोग अनुमान लगा रहे थे कि लॉकडाउन की समय सीमा बढ़ सकती है। इस पर कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने कहा था कि 21 दिनों की लॉकडाउन अवधि को बढ़ाने की सरकार की कोई योजना नहीं है। उन्होंने इसे लेकर आ रही रिपोर्ट्स पर हैरानी जताई। इसके बाद से ही भारतीय रेलवे और निजी एयरलाइंस कंपनियों ने 14 अप्रैल के बाद के लिए टिकट बुकिंग शुरू की। इस संदर्भ में वेस्टर्न रेलवे के पीआरओ प्रदीप शर्मा ने कहा कि भारतीय रेलवे ने 14 अप्रैल के बाद की रेल यात्रा के लिए टिकट बुकिंग शुरू कर दी है। आईआरसीटीसी की एप और वेबसाइट पर 15 अप्रैल से यात्रा के लिए टिकट उपलब्ध हैं। अभी स्टेशनों पर टिकट की बुकिंग नहीं होगी। एयरलाइंस कंपनियां भी यात्रा के लिए 15 अप्रैल से बुकिंग शुरू कर देंगी। स्पाइसजेट, इंडिगो और गो एयर जैसी निजी एयरलाइंस कंपनियां घरेलू यात्रा के लिए ऑनलाइन बुकिंग सिस्टम को खोल रही हैं। फिलहाल एयरलाइंस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
यदि लॉकडाउन की अवधि बढ़ती है तो पहले से बुक किए गए टिकट रद्द हो सकते हैं। ऐसी स्थिति में आईआरसीटीसी रेल किराए का पैसा यात्री के बैंक खाते में सीधे भेज देगा। 

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!