सरायपाली

सरायपाली: हाथ मुक्का से मारपीट

सरायपाली (काकाखबरीलाल).  आरक्षी केद्र में राधा   दास मानिकपुरी ने पुलिस को बताई कि वह ग्राम बानीपाली में रहती है घर गृहस्थी का काम करती है।  विवाह 11 वर्ष हो गये हैं  एक लड़का एवं एक लड़की है  पति  राजमिस्त्री का काम करता है आये दिन शराब पीकर घर आता है व बोलने पर लड़ाई झगड़ा मारपीट गाली गलौच करता है दिनांक 22.06.2024 को वह रात में शराब पीकर आया और बेवजह गाली गलौच लुटपाट करने लगा मना की तो  अश्लील गाली गलौच किया तो  तंग आकर अपने भाई को फोन कर बानीपाली बुलाया और उनके साथ मायके चली गई। दिनांक 23.06.2024 के दोपहर को  पति पुन: शराब पीकर  लेने के लिए मायके ग्राम दुर्गापाली  भाई गुरू दास के घर आया उस समय घर पर  भाभी व  चाची व  बच्चे घर पर थे साथ में बानीपाली घर चलो कहकर विवाद किया  बोली कि भाई ,चाचा लोग आयेंगे तो उन लोगों के सामने बोलकर जाऊंगी बोली तो इतने में वह आवेश में आकर अश्लील गाली गलौच कर जान सहित मारने की धमकी देकर सिर के बाल को पकड़कर झंझोड़ते हुए हाथ मुक्का लात घुसा से बेरहमी से मारपीट किया। मारपीट करने से  सिर पीठ कमर बायां हाथ की कलाई व चेहरे में चोट लगी है काफी दर्द हो रही है घटना को भाभी अनिता दास , चाची बसंती दास व  छोटा बेटा चैतन दास उम्र 8 वर्ष ने देखे सुने बीच बचाव किये हैं।  पुलिस ने 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!