बलौदा:पैसे को मांगते रहते हो कहकर पिटाई मामला दर्ज


बलौदा@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत गाली गलौज कर मारपीट का मामला सामने आया है। नारायण प्रधान ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम कसडोल का निवासी है कक्षा 8वीं तक पढा लिखा है, रोजी मजदूरी का काम करता है। कि दिनांक 14/03/2025 को अपनें दोस्तों के साथ भंगामुड़ा कच्ची रोड़, ग्राम किसड़ी के पास पिकनीक मना रहे थे। दोपहर करीबन 02.30 बजे गांव के ही सुदाम सेठ, श्याम सेठ एवं पिंकू सेठ नें हमको उधार दिये पैसे को मांगते रहते हो कहकर गंदी गंदी गाली गलौज करनें लगे जिसे मना करनें पर तीनों एकराय होकर हाथ झापड़ से मारपीट किये एवं सुदाम सेठ नें लकड़ी के तुकड़ा से माथा पर मारे जिससे माथा में चोट आकर दर्द होने लगा। लड़ाई झगड़ा को शांत करानें के लिये हितेश यादव आये तो उन तीनों ने तुम कौन होते हो बीच में पड़नें वाले कहकर उनको भी हाथ झापड़ से मारपीट किये एवं धक्का देकर जमीन पर गिरा दिये जिससे उनकें दाहिनें पैर के घूटना एवं सिर में चोट लगा है। गाली गलौज सुननें से बहुत बुरा लगा है। लड़ाई झगड़ा को गांव के ही इन्द्रजीत महाकुर देखे सूनें एवं बीच बचाव किये हैं। पुलिस ने115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।



























