सरायपाली : जोगनीपाली रोड़ में नगदी रकम व मोबाइल लुटकर भागे बदमाश

सरायपाली( काकाखबरीलाल). राजेश कुमार भोई ने आरक्षी केन्द्र में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम मुड़पहार थाना बसना का निवासी है वह खेती किसानी व मिस्त्री का काम करता है। दिनांक 29/06/2022 को रात्रि करीब 12/30 बजे उनके अपने मो0सा0 से उनके बच्चे का तबियत खराब होने के कारण इलाज के लिए 10000रूपये डिक्की में रखकर उनके ससुराल ग्राम सिरबोड़ा जा रहा था । जोगनीपाली के पास पहुंचा था वहीं पर स्कूटी क्र. CG06GS9824 को खड़ी कर तीन लोग बैठे हुये थे वहीं पर उनके मोटर सायकल रोककर उन लोगों से कुटेला चौक का रास्ता पूछा गया । रास्ता पूछने पर आगे का चौक है बोले वे उनके मोटर सायकल को आगे बढाकर जा रहा था कुछ दूर पहुंचने पर उन लोग उसके पास आकर उन्हें रोककर धक्का मुक्की किये और गाड़ी के डिक्की में रखे 10000रूपये को व उनके जेब में रखे रेडमी कंपनी का मोबाइल किमती करीबन 4000रूपये को लूटकर भाग गये। पुलिस ने प्रार्थी कि शिकायत पर 34-IPC, 392-IPC के तहत मामला दर्ज किया है।




























