सरायपाली: नल ठेकेदार की दबंगाई मीडिया हाऊस के सामने रखा रेती का ढेर

सरायपाली ब्लाक के अंतर्गत ग्राम पंचायत चकरदा में नल जल योजना के अंतर्गत घर घर में नल कनेक्शन घर में लगाया जा रहा है , जिससे सीसीरोड़ व प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से बनी सड़क को खोदकर घरों में नल कनेक्शन प्रदान किया जा रहा है , साथ ही ग्राम चकरदा में बेब चैनल मिडिया हाऊस पंचायत भवन के सामने स्थित है जहां नल ठेकेदार के द्वारा सरेआम मीडिया हाऊस संचालक से बिना अनुमति के विगत पखवाड़ा भर से मीडिया हाउस के सामने रेती का ढेर रख दिया गया है जिससे मीडिया हाऊस के आस पास गंदगी पसरा हुआ है , साथ ही यहां पडे़ रेती के ढेर में बच्चों का जमावड़ा हमेशा लगा रहता ,बच्चों के द्वारा सड़क और मीडिया हाउस के पास रेती को फैलाया जा रहा है , साथ ही बच्चों का सड़क दुर्घटना की हमेशा आशंका बनी हुई हैं. सोचने वाली बात यह है नल ठेकेदार के द्वारा सरेआम बिना मिडिया हाऊस के संचालक के अनुमति के बिना ही रेती रखा गया यह सोंचने वाली बात है ,जबकि बडे़ अक्षरो मे आफिस का नाम लिखा हुआ है . मिडिया हाऊस संचालक का कहना है कि अगर रेती नही हटाया जाता है तो वे स्वयं जेसीबी रेती हटवाने की कारवाई करेंगे.
























