छत्तीसगढ़
चेतन पटेल हुए युवासेना मैनपुर ब्लॉक अध्यक्ष पद पर नियुक्त

काकाखबरीलाल गरियाबंद/मैनपुर –
शिवसेना राज्य प्रमुख धन्नजय सिंह परिहार जी के आदेशानुसार युवाइकाई युवासेना – छत्तीसगढ़ का विस्तार करते हुए युवासेना के प्रदेश सचिव डॉ. अरुण कुमार पाण्डेय ने गरियाबंद जिले के मैनपुर ब्लॉक के प्रभारी पद पर क्षेत्र के ऊर्जावान युवक चेतन पटेल को आगामी आदेश तक नियुक्त किया है।
उन्होंने आशा जताई हैकि चेतन पटेल द्वारा स्थानीय युवाओं के हित में पार्टी नियमानुसार संघर्ष करेंगे व पार्टी के प्रचार प्रसार हेतु पूर्ण निष्ठाभाव से समर्पित होकर संगठन विस्तार हेतु समर्पित रहेंगे।
चेतन पटेल की नियुक्ति से स्थानीय युवाओं में हर्ष का माहौल है। उनकी नियुक्ति पर गरियाबंद ज़िला उपाध्यक्ष सन्तोष साहू, कुलदीप शर्मा, तौफिक अंसारी, देवेंद्र पटेल, परमेश्वर नेगी, मोहन यादव आदि युवाओं ने बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित किया है।
AD#1
























