देश-दुनिया

मोहब्बत को बदनाम करने वाली एक ऐसी करतूत,सिरफिरे आशिक ने युवती को चाकू से गोदा।

सराईपाली।जिला-महासमुंद 28 फरवरी 2018 सरफिरे आशिक ने मोहब्बत को बदनाम करने वाली एक ऐसी करतूत को अंजाम दिया, कि सुनकर आपको इश्क से नफरत सी हो जाएगी। मामला एकतरफा इश्क का है, जो खूनी आशिकी के अंजाम पर जाकर खत्म हुई। मामला महासमुंद के सिंघोडा थाना क्षेत्र का है, जहां पैकिन गांव में एक युवक गांव की ही एक युवती से एकतरफा प्रेम करता था। हालांकि युवती कई दफा इसका विरोध भी जता चुकी थी, बाबजूद युवक लड़की के पीछे ही पड़ा था। आये दिन युवती से बातचीत करने की कोशिश करना, युवती को धमकी वो युवक देता रहता था।
आज दोपहर वो युवती अपने भाई को दोपहर का टिफिन देने जा रही थी, इसी दौरान वो युवक सामने आ गया और युवती का रास्ता रोककर प्यार करने का दवाब बनाने लगा। युवती ने एक बार फिर उसके प्यार के प्रस्ताव को ठुकराते हुए वहां से चले जाने की चेतावनी दे दी। युवती के बातों से सरफिरा युवक इस कदर खफा हुआ कि उसने आव देखा ताव साथ लाये चाकू से युवती पर हमला बोल दिया। युवती को चाकू से गोदने के बाद युवक ने खुद को भी चाकू मार लिया और लहुलूहान हालात में ज़हर भी पी लिया।

इधर यवती ने खून से लथपथ हालात में तड़पते हुए मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं युवक की भी हालत गंभीर बनी हुई है, फिलहाल युवक को अस्पताल में नाजुक स्थिति बनी हुई है।

पुलिस के अनुसार मामला प्रेम प्रसंग का है, इसी आधार पर अब मामले की तफ्तीश हो रही है।पुलिस 302 के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही मे जुटी है।

मृतिका एमकॉम प्रथम वर्ष की छात्रा थी, जबकि आरोपी युवक बीएससी फाइनल का छात्र था। आरोपी युवक ग्राम रुडा का रहने वाला है घटना लगभग एक बजे की है।

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!