छत्तीसगढ़

EXAM UPDATE : कॉलेज के बचे हुए साढ़े चार लाख छात्र अब घर बैठे देंगे परीक्षा, फाइनल इयर के नियमित व प्राइवेट छात्रों की परीक्षा के लिए नया सिस्टम

रायपुर(काकाखबरीलाल)। उच्च शिक्षा से जुड़े प्रदेश के राजकीय विश्वविद्यालय में बची हुई ग्रेजुएशन व पीजी अंतिम वर्ष की परीक्षाएं अब छात्र घर बैठे ही देंगे। उन्हें परीक्षा केंद्र नहीं जाना होगा। छात्रों के ईमेल पर प्रश्नपत्र भेजे जाएंगे। इनके जवाब उन्हें घर से ही देने होंगे। यूजी व पीजी के प्राइवेट छात्रों की परीक्षा भी इसी फार्मूले से होगी। उच्च शिक्षा विभाग ने गुरुवार को निर्देश जारी किया। राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालय जैसे, रविवि, बिलासपुर विवि, बस्तर विवि, दुर्ग विवि, सरगुजा विवि समेत अन्य में करीब साढ़े चार लाख छात्र हैं, जिनकी परीक्षाओं पर कोरोना संक्रमण का असर पड़ा।

अफसरों ने बताया कि अंतिम वर्ष के साथ ही अंतिम सेमेस्टर के लिए भी यही सिस्टम लागू होगा। जिस ईमेल पर छात्रों को प्रश्नपत्र भेजे जाएंगे उसी पर उन्हें जवाब भेजना होगा। छात्र चाहे तो अपने जवाब स्पीड पोस्ट के माध्यम से भी भेज सकेंगे। किसी कारण से इस परीक्षा में शामिल नहीं होने या फिर रिजल्ट से नाखुश होने पर छात्र फिर से परीक्षा दे सकेंगे। उन्हें इसके लिए एक और अवसर दिया जाएगा। रविवि समेत राज्य के कई विश्वविद्यालयों की परीक्षा मार्च में शुरू हुई। लेकिन बाद में कोरोनावायरस की वजह से इन्हें स्थगित किया गया था।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!