सरसीवा:जन्मदिन मनाने गया किसान, दुकान के सामने खड़ी बाइक पर चोरों ने किया हाथ साफ

सरसींवा । थाना क्षेत्र के ग्राम गोपालपुर में एक किसान की मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम गोपालपुर निवासी आनंदराम साहू (42) खेती-किसानी का कार्य करते हैं। उन्होंने 9 जून 2026 की शाम करीब 5 बजे अपनी एचएफ डिलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक CG 11 M 0932 को गांव में भीषम साहू की दुकान के सामने खड़ा किया था। इसके बाद वह अपने साथियों के साथ ग्राम कोसमकुंडा में जन्मदिन कार्यक्रम में शामिल होने चले गए।
रात्रि करीब 1 बजे वापस लौटने पर उन्होंने देखा कि उनकी मोटरसाइकिल वहां नहीं थी। आसपास काफी तलाश करने के बावजूद वाहन का कोई पता नहीं चला। अगले दिन दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखने पर एक अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल ले जाते हुए दिखाई दिया।
पीड़ित ने घटना की रिपोर्ट सरसींवा थाना में दर्ज कराई। चोरी हुई मोटरसाइकिल की अनुमानित कीमत करीब 25 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।































