विधायक किस्मत लाल नन्द पहुँचे पुष्पा चौधरी को बधाई देने,उच्च शिक्षा के लिए दिए आश्वासन

सरायपाली(काकाखबरीलाल)।शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोहदा कक्षा बारहवीं कला संकाय में अध्ययनरत कुमारी पुष्पा चौधरी पिता प्रफुल्ल चौधरी माता, अहिल्या चौधरी ग्राम बोंदा ने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल हायर सेकेंडरी परीक्षा 2020 में 95.2% अंक अर्जित कर प्राविण्य सूची में नौवां स्थान प्राप्त किया। कुमारी पुष्पा चौधरी प्रारंभ से ही मेधावी छात्रा रही है इन्होंने प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक शिक्षा गांव के विद्यालय से प्राप्त की एवं कक्षा दसवीं की परीक्षा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोहदा से 81% के साथ उत्तीर्ण की। क्रीड़ा के क्षेत्र में खो खो में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में तीन बार भाग ले चुकी हैं इसी के साथ लघु उद्योग अंतर्गत निबंध लेखन में राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त की है कुमारी पुष्पा चौधरी प्राध्यापक बनना चाहती हैं। आगे अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए कठोर परिश्रम करने की दृढ़ संकल्प के साथ सतत अध्ययन करना चाहती है। कुमारी पुष्पा चौधरी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता एवं गुरू जनों को देना चाहती है। छात्रा की इस उपलब्धि पर सरायपाली विधायक, किस्मत लाल नन्द, संरक्षक ग्राम विकास समिति मोहदा श्री राजेंद्र नायक, जयंत चौधरी एवं हेमसागर पटेल ने उनके निवास पर आ कर बधाई एवं शुभकामनाएं दिए साथ ही कुमारी पुष्पा चौधरी के उच्च शिक्षा अध्ययन के लिए विधायक महोदय ने हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। महासमुंद जिले से प्राविण्य सूची में स्थान पाने वाली एकमात्र छात्रा को जिलाधीश मा. कार्तिकेय गोयल, जिला पंचायत सी ई ओ रवि मित्तल जिला शिक्षा अधिकारी राबर्ट मिंज अनुविभागीय अधिकारी सरायपाली कुणाल दुदावत, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सरायपाली स्निग्धा तिवारी ,विकास खंड शिक्षा अधिकारी ईश्वर प्रसाद कश्यप, विकासखंड स्रोत समन्वयक भोजराज पटेल, संस्था प्रमुख प्राचार्य टीकम चंद पटेल संकुल समन्वयक कैलाश चंद्र पटेल संकुल केंद्र बोंदा, संकुल समन्वयक भोलानाथ नायक संकुल केंद्र केजुवां, सहायक क्रीड़ा अधिकारी हेमसागर कैवर्त, शाला विकास समिति के सदस्य पीला दाऊ यादव शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोहदा के व्याख्याता रूपधर बीसी, करुणा साहू, खीर सागर पटेल,मालिक राम पटेल, बजरंग लाल यादव, होमराज चौधरी, डॉ चंद्रिका चौधरी, मंगतराम यादव, रमेश लाल पटेल,गिरधारी पटेल एवं समस्त ग्राम वासियों ने कुमारी पुष्पा चौधरी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

























