खरखरी में विधायक नंद ने रंगमंच का किया भूमिपूजन

काकाखबरीलाल(सरायपाली) आज ग्राम पंचायत खरखरी के ग्राम खरखरी में माननीय विधायक श्री किस्मत लाल नंद का आगमन हुआ।
15 वर्षों से आस लगाए खरखरी (डीपापारा) के गरीब जनता के इच्छा को पूर्ण कर रंगमंच (मंडली) निर्माण के लिए भूमिपूजन विधायक व सरपंच राकेश कुमार साहू के कर कमलों से किया गया , इससे गरीब जनता के मन आस जगी की पिछले वर्षो से हो रही अधिकारों का हनन आने वाले समय में नहीं होगा।
मंडली निर्माण के भूमिपूजन से ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है ग्रामीण न केवल खुश हैं बल्कि उनके मन में एक अलग ही किस्म का उमंग जाग उठा है। इस अवसर पर जनपद सदस्य गीता क्षमानिधी साहू एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
साथ ही रुढ़ा समिति के धान उपार्जन केन्द्र सागरपली , तिहरीपाली एवं मलदामाल के क्रमशः 12,10 व 7 चबूतरों का भी भूमिपूजन माननीय विधायक के द्वारा किया गया।
विधायक ने की सरपंच की सराहना
विधायक ने सरपंच राकेश कुमार साहू के तारीफों के पुल बांधते हुए कहा की इस तरह का एक्टिव सरपंच हर पंचायत के लिऐ वरदान से कम नहीं है अपितु यह राष्ट्र के लिऐ भी वरदान है, इस तरह युवा व एक्टिव सरपंच राष्ट्र के उन्नति को चार चांद लगा सकते हैं इसके साथ ही श्री विधायक ने युवा सरपंच राकेश कुमार साहू के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
























