पिथौरा: मोटर साइकिल चालक ने तेज लापरवाही पूर्वक चलाते खेत देखने जा रहे साईकिल सवार को मारी ठोकर

पिथौरा। आरक्षी केद्र अंतर्गत मोटर साइकिल चालक ने तेज लापरवाही पूर्वक चलाते सायकल सवार को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिस पर मामला दर्ज किया गया है। भागवत निषाद ने पुलिस को बताया कि वह वार्ड क्रमांक 14 पिथौरा में रहता है कक्षा 12 वी तक पढा है रोजी मजदूरी का काम करता है कि दिनांक 27.07.2025 को सुबह 08 बजे चाचा महेश निषाद सायकल से अपने खेत देखने जा रहे थे कि करीबन 08.15 बजे बागबाहरा रोड मुक्तिधाम पिथौरा के सामने पहुंचा था कि पीछे की ओर से आ रहे मोटर सायकल क्र. CG 06 HB 1803 का चालक द्वारा अपने वाहन को तेज गति एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर चाचा महेश निषाद को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया एक्सीडेंट करने से चाचा के सिर, बांये हाथ, पीठ में चोट आया है जिसे सेतकुंवर अस्पताल में ईलाज हेतु भर्ती किये है जहां चाचा का ईलाज चल रहा है घटना को आसपास के लोग देखे है पुलिस ने 125(a)-BNS, 281-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।


























