छत्तीसगढ़

सरायपाली : पुरानी बातों को लेकर मारपीट मामला दर्ज

सरायपाली थाना अंतर्गत एक युवक को पुरानी बातों को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है मिली जानकारी के अनुसार हरिश साहु ने आरक्षी केंद्र में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम ढुटीकोना में रहता है । वैक्सीन पहुंचाने का काम करता है , दिनांक 07.02.2022 को करीबन शाम 05 बजे के आसपास पीएचसी बडेसाजापाली से वैक्सीन लेकर भंवरपुर अस्पताल जा रहा था और अपने गांव के मांझाखोल चौक के पास पहुंचकर खडा था उसी समय रामलाल, हीराधर व चंदन साहु आये और पुरानी बातो को लेकर गाली गलौज कर हाथ मुक्का से मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हुए रामलाल साहु ने अपने पास रखे डण्डे से मारपीट किये है जिससे मेरे दाहिने पैर, पीठ, कंधा में चोट आया । मारपीट करते देखकर गांव के मुरलीधर साहु और टेमस साहु देखे सुने व बीच बचाव किये है । पुलिस ने प्राथी की शिकायत के बाद आरोपी
रामलाल साहु , हीराधर साहु , चंदन साहु के विरूद्ध भादवि की धारा
506-IPC, 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है.

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!