छत्तीसगढ़

बैंक ऑफ बड़ौदा में इन…. पदों पर निकली भर्ती

Bank of Baroda Recruitment 2021 बैंक ऑफ बड़ौदा में इन दिनों बंपर भर्ती निकली है। बैंक सीनियर रिलेशनशिप मैनेजर, ई वेल्थ रिलेशनशिप मैनेजर के 379 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया है। बैंक में नौकरी पाने की तैयारी कर रहे युवा इसके लिए आवेदन कर सकते है। इस पद के लिए आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाकर नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं।

Bank of Baroda Recruitment 2021 बैंक ऑफ बड़ौदा की ओर से जारी भर्ती के अनुसार, सीनियर रिलेशनशिप मैनेजर और ई-वेल्थ रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर फिलहाल भर्ती प्रक्रिया चल रही है। इसके अनुसार, ई-वेल्थ रिलेशनशिप मैनेजर के पद पर 50 रिक्तियां और सीनियर रिलेशनशिप मैनेजर के पद के लिए 326 पोस्ट पर नियुक्तियां की जाएंगी।

वहीं योग्यता की बात करें तो सीनियर रिलेशनशिप मैनेजर के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को भारत सरकार या सरकारी निकायों या एआईसीटीई द्वारा किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक पूरा करना चाहिए। इसके अलावा, ई-वेल्थ रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी होनी चाहिए।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!