छत्तीसगढ़बड़ी खबर

समय पर नहीं पहुंची 108 वाहन युवक ने तोड़ा दम

सूरजपुर (काकाखबरीलाल).सूरजपुर जिले के दूरस्थ वनांचल क्षेत्र चांदनी बिहार पुर ग्राम पंचायत करौटी के आश्रित ग्राम चौगा मे सांप के काटने से युवक की मौत हो गई मृतक का का नाम उमेश कुमार साहू उम्र लगभग 27 वर्ष बताया जा रहा है गौरतलब है कि उमेश विगत गुरुवार को अपने घर में सोया हुआ था तभी उसे प्यास लगी और प्राप्त 3:00 बजे रात उठकर पानी पीने घर के आंगन में आया कि अचानक सांप ने उसे डस लिया वहीं परिजनों का कहना है कि समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चांदनी बिहारपुर में एमबीबीएस डॉक्टर एवं 108 एंबुलेंस सेवा नहीं होने के कारण उमेश की मृत्यु हो गई इस संबंध में परिजनों ने पत्रकारों को बताया कि सर्प काटने से तुरंत बाद निजी वाहन से इलाज के लिए मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले के जिला चिकित्सालय ले जा रहे थे पर अंतर राज्य सीमा होने के कारण मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से 108 एंबुलेंस आने में काफी समय लग गया इस कारण युवक की मृत्यु हो गई । शासन प्रशासन की लापरवाही से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ने बिहार पुर में एमबीबीएस संजीवनी 108 सेवा के नहीं रहने से ग्रामीणों में नाराजगी व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है यहाँ आये दिन ऐसी परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है तथा ग्रामीणों ने यह भी बताया कि
महुली उप स्वास्थ्य केंद्र में 24 घंटे ताला लटका रहता है,न तो कोई डॉक्टर आता है और न ही कोई कर्मचारी। चांदनी बिहार पुर स्वास्थ्य केंद्र से जिला चिकित्सालय सूरजपुर की दूरी 110 किलोमीटर है जिससे वहां गंभीर मरीज को ले जाने में बहुत समय लगाने पड़ते हैं । जिससे कई प्रकार की घटनाएं घट जाती है स्वास्थ्य केंद्र बिहार पुर में डॉक्टरों की रहना अनिवार्य होता है, परंतु फिर भी यहाँ न तो कोई डॉक्टर उपस्थित रहते है और न ही कोई कर्मचारी जिससे आये दिन ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है न तो इस पर प्रशासन ध्यान दे री और नही कोई नेता । जिला चिकित्सालय सूरजपुर 110 मीटर दूर होने के कारण ग्रामीणों को अपनी जान बचाने हेतु मजबूरन मध्य प्रदेश जाना पड़ जाता है.

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!