छत्तीसगढ़

100 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए CGPSC ने जारी किया नोटिफिकेशन, देखिए पूरा शेड्यूल

रायपुर(काकाखबरीलाल)। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग इस बार विभिन्न विभागों के 143 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस सन्दर्भ में छत्तीसगढ़ पीएससी ने परीक्षा तारीखों का ऐलान कर दिया है। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग से जारी निर्देश के अनुसार 14 फरवरी 2021 को परीक्षा होगी। वहीं 18, 19, 20 और 21 जून को मुख्य परीक्षा का आयोजन किया जायेगा। 14 फरवरी 2021 को आयोजित होने वाली परीक्षा दो पालियो में होगी। पहली पाली की परीक्षा 10 से 12 बजे तक, दूसरी पाली में परीक्षा 3 से 5 बजे तक परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसका विवरण विभाग की वेबसाइट पर देखे जा सकते हैं।14 से ऑनलाइन आवेदन
आदेश के मुताबिक इस परीक्षा के लिए 14 दिसंबर से ऑनलाइन आवदेन की शुरुवात हो जाएगी। वहीं 12/01/2021 को अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी अपना आवेदन www.psc.cg.gov.in पर भर सकते है। इसमें आदेश में यह साफ किया गया है कि अभ्यर्थी केवल ऑनलइन आवेदन करेंगे। वहीं पीएससी ने मैनुअल या डाक द्वारा भेजे गए आवेदन स्वीकर नहीं किए जाने की बात कही है।

AD#1

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!