सरायपाली

सरायपाली :अघरिया धाम निर्माण में महिलाओं की बढ़ी सक्रियता, विविध कार्यक्रम आयोजन कर हुई चर्चा

आज के दौर में नारी शक्ति पुरुषों का कम नहीं है. नारी शक्तियों के द्वारा भी कई आयोजन सफलता पूर्वक संपन्न हो रहे हैं. दरअसल अखिल भारतीय अघरिया समाज केंद्रीय समिति महिला मंच नारी शक्ति द्वारा श्री राधाकृष्ण सावन झूला उत्सव का आयोजन केंद्रीय महिला सह संयोजिका ओमकुमारी पटेल के मार्गदर्शन में सरायपाली के ग्राम घेंसपाली में रखा गया. इस उत्सव में अघरिया समाज के नारी शक्ति स्वरूपा महिलाओं द्वारा भगवान श्री कृष्ण की प्रतिमा में पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई. ग्राम पैता में भव्य अघरिया धाम निर्माण पर विचार गोष्टि किया गया तथा उपस्थित महिलाओं द्वारा मनोरंजक खेल के तौर पर कुर्सी दौड़ व मोमबत्ती जलाव के अलावा सामाजिक प्रश्नोत्तरी जैसे खेलों का आयोजन किया गया. सावन क्वीन की विजेता ज्योति जयप्रकाश पटेल, कुर्सी दौड़ विजेता – प्रथम सरिता पटेल, द्वितीय मीरा पटेल, तृतीय अन्नू पटेल रहीं इसी तरह मोमबत्ती जलाव प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर ललिता पटेल का कब्जा रहा, महिलाओं के इस कार्यक्रम में ज्योति जयप्रकाश पटेल, अन्नू पटेल, वृंदा वती पटेल, सरिता पटेल, उमा पटेल, चंपा बाई पटेल, ललिता पटेल, मालती पटेल, मोहर मोती पटेल, मीरा पटेल, हारामोती पटेल, अनीता पटेल की विशेष उपस्थित रही.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!