पिथौरा : नगर पंचायत पिथौरा चुनाव में किस वार्ड से किसने मारी बाजी जानें…

-नंदकिशोर अग्रवाल
काका खबरीलाल (पिथौरा) । विगत 21 दिसंबर को संपन्न हुए पिथौरा नगर पंचायत के चुनाव का परिणाम आज मतगणना के पश्चात आ गया है मतगणना के बाद पिथौरा नगर पंचायत की स्थिति साफ हो गई जिसमें कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी की संख्या 8, वहीं भारतीय जनता पार्टी समर्थित प्रत्याशियों की संख्या केवल दो तथा अनुमानों के मुताबिक निर्दलीय प्रत्याशियों की संख्या 5 रही। सिलसिलेवार विजयी प्रत्याशियों की संख्या निम्नानुसार है–
वार्ड क्रमांक 1 में कांग्रेस से पद्मावती पटेल,
वार्ड क्रमांक 2 कांग्रेस से आत्मा यादव कांग्रेस,
वार्ड क्रमांक 3 कांग्रेस से रीना टेकु साहू,
वार्ड क्रमांक 4 निर्दलीय लोकेश ध्रुव,
वार्ड क्रमांक 5 निर्दलीय प्रेम राजन रौतिया,
वार्ड क्रमांक 6 कांग्रेस से अनामिका शर्मा,
वार्ड क्रमांक 7 कांग्रेस से तरुण पांडेय,
वार्ड क्रमांक 8 से निर्दलीय प्रत्याशी ख़िरसागर निषाद,
वार्ड क्रमांक 9 से बीजेपी से संतोष सिन्हा,
वार्ड क्रमांक 10 से कांग्रेस प्रत्याशी राजू सिन्हा ,
वार्ड क्रमांक 11 से कांग्रेस के दिलप्रीत खनूजा,
वार्ड क्रमांक 12 से कांग्रेस के नगरपंचायत अध्यक्ष देवसिंह निषाद,
वार्ड क्रमांक 13से निर्दलीय प्रत्याशी गायत्री धरडे,
वार्ड क्रमांक 14 से निर्दलीय खिरोद्र पटेल,
वार्ड क्रमांक 15 बीजेपी के हरदीप कौर ने बाजी मारी। समाचार लिखे जाने तक निर्वाचित सदस्यों को प्रमाण पत्र जारी नहीं किया गया था। वहीं विजयी प्रत्याशियों के समर्थक उत्साह से लबरेज हो कर विजयी प्रत्याशियों के पक्ष में नारे गगनभेदी नारे लगा कर मतदान स्थल को रोमांचक बना रहे थे। वहीं मतदान स्थल के बाहर लोग विजयी प्रत्याशियों को बधाई देते नजर आ रहे थे।





























