पिथौरा

आस-पास गांव के बाद अब पिथौरा नगर में कोरोना का दस्तक


नंदकिशोर अग्रवाल,पिथौरा (काकाखबरीलाल)। अभी तक पिथौरा ब्लाक के गांव देहात में से ही खबर मिल रही थी कि आज यहां कोरोना पॉजिटिव मिला आज वहां कोरोना पॉजिटिव मिला। लेकिन कुछ दिनों से पिथौरा शहर में भी अब कोरोना ने दस्तक दे दी है । जिससे नगर में दहशत का माहौल है।वैसे विगत 15 दिनों पहले भी पिथौरा में कोरोना के दो पॉजिटिव केस मिले थे लेकिन वो भी एक बिहारी था जो घूम घूम कर कपड़ा बेचता था,इसी तरह दूसरा भी बाहर से आया था।लेकिन इस एक हफ्ते के अंदर पिथौरा नगर के ही एक किराना ब्यापारी के परिवार के दो सदस्यों को पॉजिटिव निकलने के बाद दूसरे ही दिन उसी के परिवार से उसके माता तथा पिता जी को भी संक्रमित पाया गया।जिन्हें उपचार हेतु कोविड हॉस्पिटल भेज दिया गया।

बाद पिथौरा से ही लगे ग्राम लहरोद के आश्रित ग्राम नयापारा में भी दो नवयुवक कोरोना से संक्रमित मिले।जिनका कांट्रेक्ट ट्रेसिंग कर दूसरे दिन कोविड हॉस्पिटल भेजा गया।बात दें कि ट्रेसिंग होने के बाद मरीज को तुरंत हॉस्पिटल भेज देना चाहिए लेकिन यहां मामला अटका रहा और वो मरीज अधिकारियों के मना करने के बाद भी गांव में राशन खरीदता घूमता रहा। बाद दूसरे दिन उनको कोविड हॉस्पिटल भेजा गया। इसके दूसरे दिन भी कोरोना का कहर जारी रहा और नगर के ही किराना एवम बर्तन के ब्यापारी के साथ दो और लोग कोरोना के संक्रमण से घिर गए जिन्हें भी कांट्रेक्ट ट्रेसिंग के बाद कोविड हॉस्पिटल भेजने की तैयारी अधिकारियों के द्वारा की जा रही है।वैसे बात दें कि पिथौरा में विगत 30.7.20 से ही लॉक डाउन लागू है।तथा पूरे पिथौरा को चारों ओर से बेरिकेटिंग कर घेर कर बंद कर दिया गया है। तथापि कुछ घुमंतू लोग बाहर निकलने से बाज नहीं आ रहे।जिसका परिणाम पिथौरा नगर भी कोरोना के चपेट में आ गया है और आगे भी स्थिति और भयंकर नजर आ रही है। क्योंकि अभी हाल में जो 10 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इनके सम्पर्क में भी काफी लोग आए हैं। जिनका भी सेंपल भेजा गया है और रिपोर्ट का इंतजार है। बता दें कि लॉक डाउन में केवल दुकाने ही बंद हैं और लोगों की आवाजाही बदस्तूर जारी है। जिससे संक्रमण का कहर नगर में बरकरार रहेगा। अतःअधिकारियों को ओर ज्यादा शख्त होने की आवश्यकता है। जिससे कोरोना के कहर से बचा जा सके।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!