महासमुंद
महासमुंद जिले में कोरोना की दस्तक… जिले में 3 लोग रैपिड टेस्ट में पाए गए कोरोना पॉजिटिव…

महासमुंद(काकाखबरीलाल) । महासमुंद में तीन लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। रैपिड टेस्ट में तीन लोगों की रिपोर्ट संक्रमित पाई गई है।
ओडिशा से आए तीनों मजदूरों का रैपिड टेस्ट किया गया था। तीनों के सैंपल जांच के लिए लैब भेजा गया। रिपोर्ट आने के बाद कोरोना संक्रमण की पुष्टि की गई है।
इस सबंध में महासमुंद कलेक्टर सुनील जैन ने फोन पर काकाखबरीलाल के रामकुमार नायक को बताया कि रैपिड किट से जांच पर पॉजिटिव आया है,RT PCR की जांच की लिए एम्स रायपुर भेज दिया गया है,एम्स की रिपोर्ट के बाद फाइनल पता चलेगा,
आगे कलेक्टर महोदय ने बताया कि पिथौरा जनपद से 2 एवं बागबाहरा जनपद से 1 कुल 3 संदिग्ध कोरोना मरीज महासमुंद जिले में पाए गए है।
AD#1

























