सरायपाली

मंत्री कवासी लखमा ने शिक्षाकर्मियों को दिया भरोसा – इस बार होगा वादा पूरा

सरायपाली(काकाखबरीलाल )। प्रदेश में शिक्षाकर्मी अपनी संविलियन की मांग को लेकर मंत्री और विधायकों से मुलाकात कर रहे है और उन्हें अपने संविलियन की मांग को लेकर ज्ञापन भी सौंप रहे है । इसी कड़ी में आज महासमुंद जिले के शिक्षाकर्मियों ने किसानों के कार्यक्रम में सरायपाली के कृषि उपज मंडी पहुंचे मंत्री कवासी लखमा से मुलाकात की और उन से चर्चा करके उन्हें संविलियन के लिए ज्ञापन सौंपा। कवासी लखमा से शिक्षाकर्मियों की मुलाकात स्वयं बसना विधायक देवेंद्र बहादुर सिंह ने करवाई । उनके अतिरिक्त कार्यक्रम में महासमुंद विधायक विनोद चंद्राकर, खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव और सराईपाली विधायक किस्मत लाल नंद भी शामिल थे । कवासी लखमा को शिक्षाकर्मियों ने अपना दुख दर्द बताते हुए जन घोषणा पत्र में उल्लेखित वादे को पूरा करने का निवेदन किया जिस पर कवासी लखमा ने कहा की – इस बार 2 वर्ष की सेवा पूर्ण कर चुके शिक्षाकर्मियों का संविलियन होगा और सरकार अपने वादे को पूरा करेगी ।

“संविलियन अधिकार मंच” के बैनर तले मंत्री कवासी लखमा से मुलाकात करने वालों में जिला संयोजक सुरेन्द्र दीवान के साथ साथ राजेश प्रधान,राधेश्याम बरिहा, प्रमोद सामंत राय, कमलेश निराला, खिरोद्र साहू, हेमंत विशाल, प्रकाश तांडी, देवसिंग सिदार , श्रीमती कुसुम देवांगन
वैष्णव , श्रीमती राधा सिदार , द्वारका चौहान ,सोमदेव तिवारी
कमल पटेल ,कामता पटेल, प्रकाश ठेठवार,पुरुषोत्तम बरिहा
मनहरण मैत्री एवम मानस राणा शामिल थे ।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!