सरायपाली

सरायपाली:लापरवाही से चला ट्रैक्टर, सुमो सवार 10 लोग अस्पताल पहुंचे जानिए मामला

सरायपाली। थाना क्षेत्र के ग्राम माधोपाली के बीच बस्ती में हुए सड़क हादसे में एक सुमो वाहन और ट्रैक्टर की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिससे सुमो में सवार 10 लोग घायल हो गए। पुलिस ने मामले में ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सागरपाली निवासी दयानिधि लोहार (60 वर्ष) अपने परिवार एवं रिश्तेदारों के साथ 1 जून को सुमो वाहन क्रमांक CG 04 FJ 6055 से बालपुर-चांपा गए थे। रात करीब 8 बजे वापस लौटते समय ग्राम माधोपाली के बीच बस्ती में सामने से आ रहे ट्रैक्टर क्रमांक CG 22 H 2492 के चालक ने कथित रूप से तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए सुमो को टक्कर मार दी।
हादसे में दयानिधि लोहार, उनकी पत्नी देवकी लोहार, गोविंद लोहार, सुमीत लोहार, बुधनी लोहार, धनेश्वरी, निखित, हाराबाई, गुरूमाता केकती बरिहा तथा वाहन चालक टोपसिंह पटेल घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल 108 एवं पुलिस सहायता से उपचार के लिए सरायपाली अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से गंभीर घायलों को रायपुर रेफर किया गया। दयानिधि लोहार का उपचार भंवरपुर के निजी अस्पताल में भी जारी रहा।
घटना के संबंध में घायल दयानिधि लोहार के बयान के आधार पर थाना सरायपाली पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 281 एवं 125(ए) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!