छत्तीसगढ़

बिजली गिरने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत…

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के राजपुर में एक ही परिवार के कई सदस्यों पर बिजली गिरी जिसमें से तीन सदस्यों की मौत हो गई. पूरा मामला राजपुर के दुप्पी गांव का है.
जानकारी के मुताबिक परिवार के तीनों सदस्य खेत में आलू लगाने का काम कर रहे थे. इसी दौरान तेज बारिश के बाद बिजली गिरी और तीनों की मौत हो गई. इसमें दो बच्चें भी शामिल है. इसके अलावा दो लोगों का इलाज अंबिकापुर मिशन अस्पताल में चल रहा है. अचानक तेज गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई. बारिश से बचने के लिए सभी एक पेड़ के नीचे खड़े थे. आकाशीय बिजली गिरने से शिवलाल गोड़ की मौके पर ही मौत हो गई. तीन नाबालिग सहित चार लोग झुलस गए. मौके पर चीख-पुकार मच गई. गांव वालों की मदद से तीन नाबालिग सहित चार घायलों को निजी वाहन से होली क्रॉस अस्पताल अंबिकापुर भेजा गया. होली क्रॉस मिशन में नाबालिग विनोद और काजल की मौत हो गई. एक नाबालिग शुभम और राजपाल का इलाज अस्पताल में चल रहा है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!