क्षेत्र का दौरा कर विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हो रहीं है जनपद सदस्य मधु खुटे

काकाखबरीलाल@बसना। वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ शिव चौधरी एवं जनपद सदस्य बसना मधु खुंटे लगातार क्षेत्र का दौरा कर विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के साथ ही विभिन्न समस्याओं से भी अवगत हो रही हैं। इसी कड़ी में उन्होंने ग्राम हरिलछापर में आयोजित अष्ट प्रहरी नाम यज्ञ संकीर्तन महायज्ञ में सम्मिलित होकर क्षेत्र के खुशहाली की कामना की। भाजपा नेता डॉ शिव चौधरी एवं जनपद सदस्य श्रीमती खुंटे ने हरिनाम संकीर्तन को ही मानव जीवन के लिए कल्याणकारी बताया और कहा कि ऐसे आयोजन से समाज में सामाजिक समरसता आती है। समाज संगठित होकर आगे बढ़ता है। इस दौरान उनके साथ प्रेमलाल खुंटे एवं उनके समर्थक उपस्थित थे।
इसी तरह जिला पंचायत सदस्य देवकी दीवान भी अष्ट प्रहरी नाम यज्ञ संकीर्तन महायज्ञ के समापन कार्यक्रम में सम्मिलित होकर क्षेत्र की खुशहाली के लिए प्रार्थना की तथा ग्रामीणों से आत्मिय मुलाकात की। इस दौरान हरिलछापर के ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। तथा ग्राम विकास की अनेक विषयों पर सार्थक परिचर्चा हुई। इस दौरान पुरुषोत्तम दीवान छत्तीसगढ़ीया ने कलिकाल में अष्टप्रहरी नाम संकीर्तन महायज्ञ के उद्देश्य एवं धार्मिक महत्व को लेकर मार्गदर्शन किया।





























