छत्तीसगढ़

सरायपाली : फुलझर ब्लड फाउंडेशन को मिला छतीसगढ़ रत्न सम्मान

सरायपाली (काकाखबरीलाल). सामाजिक संस्था फुलझर ब्लड फाउंडेशन द्वारा निरंतर जरूरतमंद लोगों को निशुल्क रक्त उपलब्ध करवाया जा रहा है और रक्तदाताओं का आभार व्यक्त कर सम्मान कर रहे है, जिसमे सभी संचालक (कार्यकर्ता) सभी क्षेत्रों में लोगों को जागरूक भी कर रहे है। इसी कड़ी में पिछले कोरोना काल (Covid 19) के समय में “मानवता की पहचान” मिशाल कायम कर हजारों लोगों की सहायता कि गई है और अभी वर्तमान में भी कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ का पहरेदार मासिक पत्रिका के संपादक श्री राजेंद्र जैंन जी के द्वारा आयोजित कार्यक्रम छत्तीसगढ़ रत्न सम्मान समारोह में फाउंडेशन के वरिष्ठ संचालक श्री सेतराम साहू जी , श्री अनुरोध चौहान जी, श्री तरुण चौहान जी और विल्सन महेंद्र जी शामिल होने के लिए 400 कि.मी. की दूरी सफर तय कर शामिल हुए जिनका सम्मान अंबिकापुर जिले के PG College के सामने राजमोहनी भवन में हुआ, यह सिर्फ फाउंडेशन का सम्मान ही नहीं बल्कि उन सभी रक्तवीरों का सम्मान है जो फुलझर ब्लड फाउंडेशन से जुड़े हुए हैं और निरंतर रक्तदान कर रहे हैं, सेतराम जी का कहना है कि हम अभी राज्य स्तरीय पर समाज सेवा कार्य कर रहे हैं, लेकिन अब राष्ट्र स्तर पर भी कार्य शुरू किया जा रहा है। जिसमे अन्य राज्यों में हमारा सहयोग लोगो मिलता रहेगा।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!